ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के झारखण्ड प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक

रांची । ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की एक बैठक रांची स्तिथ कार्यालय में आयोजित की गयी जिसमें आगामी नवम्बर में होने वाले प्रदेश अस्तारीय सम्मलेन की रणनीतियो पर विचार की गयी और चलो गांव की ओर कर्यक्रम के तहत जिले और गाँव का दौरा करने पर सहमती जताई गयी। इस बैठक का उद्देश्य पसमांदा मुस्लिम समुदाय के विकास और कल्याण के लिए रणनीती तय्यार की गयी। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये पदाधिकारी शामिल हुवे।
प्रदेश प्रभारी इंजिनियर शफकत अली ने रांची स्तिथ कार्यालय को सुचारू रूप से चालने और उसके लिए रकम जुटाने पर अपनी राय दी। इस मीटिंग में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के प्रदेश अध्यक्ष अबू शहीद अंसारी ने प्रदेश महिला अध्यक्ष सीमा परवीन और प्रदेश सलाहकार ज़ब्बार हुसैन अंसारी को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। झारखंड महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा परवीन ने प्रदेश के हर जिले में महिला जिला अध्यक्ष बनाने और प्रदेश के सभी पदाधिकारी से सहयोग करने की अपील की। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अख्तर ने सभी जिलो में जिला अध्यक्ष बना कर झारखण्ड की पसमांदा मुस्लिम महाज़ की इकाई को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रदेश सलाहकार जब्बार अंसारी ने प्रदेश में संगठन के विस्तार करने, पसमांदा समाज के मुद्दे को झारखंड सरकार के समक्ष जोर-शोर से उठाने की बात की। इस मौके पर झारखंड प्रदेश महासचिव एहसान अंसारी ने रांची स्तिथ कार्यालय में अगली मीटिंग की रूप- रेखा तय्यार करने की बात की। इस मौके पर लोहरदग्गा जिला अध्यक्ष मनौवर अंसारी ने लोहरदग्गा जिला में 31 अक्टूबर को एक प्रोग्राम करवा कर पसमांदा महज़ को जन-जन तक पहुचाने की बात की।

इस मासिक प्रदेश अस्तरय मीटिंग में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी Er. शफकत अली, प्रदेश अध्यक्ष अबू शहीद अंसारी, महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा परवीन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अख्तर, प्रदेश प्रधान महासचिव एहसान अंसारी, प्रदेश सलाहकार जब्बार हुसैन अंसारी, प्रदेश महासचिव ए. के. सुलतान, प्रदेश महासचिव एहसान अंसारी, लोहरदग्गा जिला अध्यक्ष मुनौवर अंसारी, मो० जावेद, मो० मंसूर, आदि शामिल हुवे।