आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के लखनऊ स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव Maroof Ansari एवं बिहार से पधारे अतिथि जनाब जमालुद्दीन अंसारी ने श्री मुहम्मद ताहिर जी को ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड का प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया।कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह नियुक्ति औपचारिक रूप से घोषित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने श्री ताहिर के अनुभव, कार्यशैली और सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत करने और पसमांदा समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव श्री मुहम्मद ताहिर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा पसमांदा समाज के उत्थान के लिए तन-मन-धन से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Related News/Video:
आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के कार्यालय पर झंडा फहरा कर मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
बिहटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नामकरण अब्दुल कय्यूम अंसारी के नाम पर क्यों होना चाहिए: एक ऐतिहास...
बिहार में संगठन विस्तार को लेकर पसमांदा महाज़ की बड़ी रणनीतिक बैठक
पसमांदा मुसलमानों के आरक्षण को लेकर एआइपीएमएम ने दिया ज्ञापन

