एआईपीएमएम ने संगठन के विस्तार हेतु की बैठक

संगठन के विस्तार एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरतः डाॅ. फैयाज
लोकतंत्र में जो सक्रिय होता है उसको उसके हक अधिकार मिलते हैंः शारिक अदीब
पसमांदा महिलाओं को उनकी आबादी के अनुपात में मिले भागीदारीः शाइस्ता
लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब लखनऊ आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज उ.प्र. की ओर से प्रदेश/जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रदेश संयोजक हाजी नेहाल अंसारी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें प्रदेश भर से पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित हुए। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार एवं सुझावों को रखा। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ पसमांदा विचारक फैयाज अहमद फैजी ने कहा कि संगठन के विस्तार एवं संगठन की विचारधारा को घर घर तक पहुंचाने के लिये हमें अपने दिनचर्या के कार्याें के साथ प्रत्येक दिन कम से कम एक आदमी जोड़ने के लक्ष्य के साथ में काम करने की जरूरत है और सप्ताह में एक बैठक की जानी चाहिए। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शारिक अदीब अंसारी ने कहा ने कहा कि हमें उत्तर प्रदेश के हर जिले में स्तर पर बनी कमेटियों की समीक्षा सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाना चाहिए ताकि संगठन के कार्यों में तेजी आ सके। उन्होंने कहा लोकतंत्र में जो सक्रिय होता है उसको उसके हक अधिकार मिलते हैं। इसलिये हमें जल्द ही लखनऊ में एक बड़ी जनसभा करने की आवश्यकता है। यह तभी मुमकिन है, जब हमारे जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन मजबूत हो।
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मारूफ अली अंसारी ने कहा आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज पसमांदा समाज के हित, हक, हिस्सेदारी के लिये लगातार संघर्षरत रहा है। चाहे पत्राचार के माध्यम से मीडिया/सोशल मीडिया के माध्यम से या बैठक/मीटिग के आयोजन कर शासन-प्रशासन में बैठे हुए लोगों को पसमांदा समाज की समस्याओं से अवगत कराने एवं उनके निस्तारण हेतु हमेशा प्रयास करता रहा है। समय-समय पर मीटिंग गोष्ठी के माध्यम से संगठन की राष्ट्र निर्माण की विचाधारा के साथ पसमांदा समाज को जागरूक करने का काम करता आ रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाइस्ता सलमानी ने पसमांदा समाज की महिलाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा पसमांदा महिलाओं की स्थिति बहुत खराब है और उनकी भागीदारी भी कहीं नहीं दिखती है। चूंकि पसमांदा की कुल आबादी की आधी आबादी महिलाएं है इसलिये संगठन में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया जाना बहुत जरूरी है।
मध्य उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अफजल अंसारी ने कहा पसमांदा मुसलमान अपने पिछड़ेपन का जिम्मेदार खुद है। उसने कभी भी राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग नहीं की। वह हमेशा से एक वर्ग विशेष के पीछे ही रहा है। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज पसमांदा मुसलमानों की हक हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ रहा है। हम सबको एक जुट होकर संगठन के साथ में खड़ा होना चाहिए। और आने वाले दिनों में जब भी कभी बड़ी जनसभा का आयोजन होगा। तो मैं खुद बड़ी संख्या मध्य उत्तर प्रदेश से पसमांदा समाज के लोगों को लाने का कार्य करूंगा।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रदेश संयोजक हाजी नेहाल अंसारी एवं लखनऊ के जिला अध्यक्ष फैज मोहम्मद के कुशल नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री हाशिम पसमांदा ने किया।

 

 

इस अवसर पर अयोध्या मंडल अध्यक्ष जलील अहमद, आजाद सलमानी, सुल्तानपुर जिला उपाध्यक्ष खालिद मंसूरी, जिला अध्यक्ष गफ्फार घोसी, असद उल्ला अंसारी, महताब आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद अहमद, प्रदेश सचिव आरिफ सलमानी, विधि सलाहकार जावेद अहमद, रईस अहमद, जफर आलम, साबिर अली, कमाल अहमद, नसीब अली, हसरार हुसैन, जावेद, हसीब, सईम कुरैशी, आसिफ इकबाल अयोध्या, सुफियान, जुनैद अली, लखनऊ उपाध्यक्ष हबीब उर्ररहमान, नूरूल हसन, मोहम्मद अजीम, सादिक, जावेद, नौशा इदरीसी, अरशद, अदील जमाल, रिजवान, फैज वाहिद, मोहम्मद रईस, अनीस रहमान, नेहाल रहमान, ताकिश रहमान, शकील अशरफ, इरफान, मुस्ताक, यूनुस रजा, इरशाद हुसैन, साबिर अली, कमाल अहमद अंसारी, जावेद, हसीब अन्सारी, आसिफ इकबाल आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।