नई दिल्ली। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2025 को रात 9 बजे एक महत्वपूर्ण ज़ूम मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परवेज़ हनीफ ने की, और इसका समन्वय मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुहम्मद युनुस द्वारा किया गया। बैठक में राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्टों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत रमज़ान के मुबारक महीने की बधाई और इस अवसर पर सद्भाव, भाईचारा एवं सामाजिक एकता को बनाए रखने की अपील के साथ हुई। संगठन के नेतृत्व ने इस्लाम की शिक्षाओं के अनुसार समाज में प्रेम, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही, जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कदम उठाने की अपील की गई।
मीटिंग में पारित महत्वपूर्ण प्रस्ताव:
1️⃣ ज़कात फंड की स्थापना एवं उपयोग – पसमांदा मुस्लिम समाज के गरीबों का हक़ सुनिश्चित करने के लिए ज़कात फंड स्थापित किया जाएगा। इस फंड से गरीब पसमांदा परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। छोटे व्यापारियों को बिना ब्याज के लोन दिया जाएगा, ताकि वे स्वावलंबी बन सकें।
2️⃣ बिहार में ‘पसमांदा आवाज़’ चैनल की स्थापना और बड़े कार्यक्रमों का आयोजन। ‘पसमांदा आवाज़’ नामक मीडिया प्लेटफार्म शुरू किया जाएगा, जो पसमांदा समाज की समस्याओं को उठाएगा। पटना में 500 से अधिक लोगों की उपस्थिति में ईद मिलन समारोह आयोजित होगा। गांधी मैदान, पटना में एक बड़े पसमांदा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
3️⃣ झारखंड में संगठनात्मक विस्तार और रोज़ा इफ्तार का आयोजन- 3 मार्च 2025 को नए जिला कार्यालय का उद्घाटन और रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया जाएगा। इस महीने के भीतर प्रदेश कार्यालय को नई जगह स्थानांतरित किया जाएगा।
4️⃣ दिल्ली में रमज़ान किट वितरण और रोज़ा इफ्तार- गरीब विधवा (बेवा) और बेसहारा महिलाओं को रमज़ान किट वितरित की जाएगी। दिल्ली कार्यालय में विशेष रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया जाएगा।
5️⃣ संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान- हर प्रदेश में 10,000 सदस्यता रसीदें छपवाई जाएंगी। सदस्यता शुल्क संगठन के आधिकारिक बैंक खाते में जमा किया जाएगा।
6️⃣ गैर-राजनीतिक स्टैंड और पसमांदा प्रत्याशियों का समर्थन- संगठन किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं देगा। केवल पसमांदा प्रत्याशियों का समर्थन किया जाएगा, चाहे वे किसी भी दल से हों।
7️⃣ हर प्रदेश में रोज़ा इफ्तार के ज़रिए सदस्यता अभियान- रोज़ा इफ्तार पार्टियों के माध्यम से संगठन का प्रचार किया जाएगा।
8️⃣ रमज़ान में साप्ताहिक ज़ूम मीटिंग का आयोजन- हर शुक्रवार को तरावीह के बाद ज़ूम मीटिंग आयोजित की जाएगी।
9️⃣ दिल्ली में ईद मिलन समारोह का आयोजन-
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में किसी पसमांदा मंत्री को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में संगठन के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। संगठन ने ज़कात फंड की स्थापना, ईद मिलन और पसमांदा सम्मेलन के आयोजन, रोज़ा इफ्तार एवं रमज़ान किट वितरण, संगठनात्मक विस्तार, सदस्यता अभियान को तेज करने, पसमांदा प्रत्याशियों का समर्थन और रमज़ान में साप्ताहिक ज़ूम मीटिंग आयोजित करने जैसे कई अहम निर्णय लिए। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा है, बल्कि केवल पसमांदा प्रत्याशियों का समर्थन करेगा। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से रमज़ान के इस पवित्र महीने में सद्भाव, सहयोग और संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करने की अपील की गई। “हमारा मकसद सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से पसमांदा मुस्लिम समाज को सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें और एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें।
मीटिंग में शामिल महत्वपूर्ण व्यक्ति: श्री परवेज़ हनीफ (राष्ट्रीय अध्यक्ष), मुहम्मद युनुस (चीफ़ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर), अख़्तर हुसैन (राष्ट्रीय सलाहकार), कमरुद्दीन अंसारी (राष्ट्रीय महासचिव एवं संयोजक महाराष्ट्र), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नफीस मंसूरी, सुहेलुद्दीन अंसारी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), कलीम अंसारी (राष्ट्रीय महासचिव), इंजीनियर शफकत अंसारी (प्रभारी झारखंड), इजराइल अंसारी (प्रदेश सचिव झारखंड), श्री तारिक अनवर (प्रदेश अध्यक्ष बिहार), मोहम्मद इदरीस (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), आरिफ सलमानी, शमशाद, डॉक्टर ओहि उद्दीन, आरिफ सलमानी, मोहम्मद कैफ व एहतेशाम मौजूद रहे।
अन्य पदाधिकारी।