रांची के कांटा टोली स्थित प्रदेश कार्यालय में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़, झारखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अबू शहीद अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान अब्दुल रकीब साहब को झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा उन्हें संथाल परगना प्रमंडल का प्रभार सौंपा गया। उम्मीद जताई गई कि वे जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करेंगे। इसके साथ ही सद्दाम हुसैन को प्रदेश सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई।
बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड के सभी जिलों में छोटे-छोटे जन-जागरण कार्यक्रम, सभाएँ और जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन को और अधिक व्यापक रूप से सशक्त किया जाएगा।
इसी क्रम में यह भी तय हुआ कि ऑल इंडिया पसमांदा पर्सन लॉ बोर्ड – झारखंड की अगली महत्वपूर्ण बैठक आगामी 14 दिसम्बर 2025 को रांची में आयोजित की जाएगी। यह बैठक मौलाना डॉ. ओबैदुल्लाह कासमी साहब की अध्यक्षता में होगी, जिसमें राज्य भर के उलेमा, दानिश्वर और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अबू शहीद अंसारी, प्रदेश महिला अध्यक्ष सीमा परवीन, प्रदेश मुख्य सलाहकार जब्बार हुसैन, प्रदेश महासचिव ए. के. सुलतान तथा वरिष्ठ पदाधिकारी मो. खालिक सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

