पसमांदा मिशन को पूर्वी उत्तर प्रदेश के शहरों और गांवों तक पहुंचाने का संकल्प

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय कार्यालय पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. मुश्ताक अली मंसूरी का राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मारूफ अली एवं प्रदेश प्रभारी अफजल अंसारी ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। स्वागत

oppo_1026

समारोह के दौरान डॉ. मुश्ताक अली मंसूरी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका प्रयास रहेगा कि पसमांदा मिशन को पूर्वी उत्तर प्रदेश के शहरों के साथ-साथ गांव-गांव तक पहुंचाया जाए और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मारूफ अली ने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि पसमांदा मिशन से अब डॉक्टर और इंजीनियर जैसे शिक्षित एवं योग्य लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. मुश्ताक अली मंसूरी ने संगठन के विस्तार का भरोसा दिलाया है। उन्होंने डॉ. मंसूरी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

प्रदेश प्रभारी अफजल अंसारी ने कहा कि गोरखपुर मुख्यमंत्री का गृह जनपद है और डॉ. मुश्ताक अली मंसूरी भी गोरखपुर में रहते हैं। उन्हें विश्वास है कि डॉ. मंसूरी गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में पसमांदा मुसलमानों को संगठन से जोड़कर महाज को मजबूती प्रदान करेंगे। बैठक के दौरान ऑल इंडिया पसमांदा उलमा बोर्ड की ओर से आगामी 29 नवंबर 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाले “लकुम दीनुकुम वलियद्दीन” कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में अपने-अपने गृह जनपदों से अधिक से अधिक संख्या में उलमा एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर इकबाल, आशु मलिक, एहतेशाम, शकील लेड़ी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।