स्वतंत्रता दिवस पर आसिम बिहारी हाउस में ध्वजारोहण,

मलिहाबाद, लखनऊ, 15 अगस्त। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मलिहाबाद स्थित ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय महासचिव मारूफ अंसारी के आवास, आसिम बिहारी हाउस में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों द्वारा ध्वजारोहण कर, राष्ट्रगान का गायन हुआ और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को याद किया गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं “जय हिन्द” के उद्घोष के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। मारूफ अंसारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर नामित सभासद राजेंद्र बाबा, नामित सभासद राजेश लोधी, ममीतुज्जमा अंसारी, रसूल अहमद अंसारी, श्याम लाल रावत, रामकुमार रावत, मस्तराम कनौजिया, चांद अली, सुरेश रावत, मोहसिन अली अंसारी, मकबूल अंसारी, साइमन अंसारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।