बहराइच। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम एजुकेशनल एकेडमी (मदरसा) गुजरहना, मोतीपुर में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अजय कुमार वर्मा (बाबू) रहे। इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्रामवासिओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह दिन स्वतंत्रता संग्राम के महान महापुरुषों को याद करने का दिन है, जिन के प्रयासों से पहले देश को आजादी मिली और फिर 26 जनवरी, 1950 को देश का संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न गणराज्य के रूप में पुनः उद्भव हुआ।
76 वर्षों के दौरान जिस एकता और समरसता की भावना से देश ने निरंतर प्रगति की है, उसमे हमारे संविधान का सबसे बड़ा योगदान है। हमारा संविधान सात दशकों के बाद भी समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है और आज भी करोड़ों भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति करने का सशक्त माध्यम है। हमारा संविधान भारतीय सभ्यता और संस्कृति का वह जीवंत दस्तावेज है, जो न्याय की स्थापना करता है और सबके कल्याण का मार्ग दिखाता है। नए भारत का निर्माण करना देशवासियों की प्रबल महत्वाकांक्षा है और हम सभी को इस दिशा में अथक परिश्रम करना होगा। इस अवसर पर आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के नफीस अहमद प्रदेश सलाहकार, ibadul हक़ प्रदेश सलाहकार , बदरुद्दीन ब्लॉक उपाध्यक्ष , जमील मनिहार ब्लॉक उपाध्यक्ष , याकूब अंसारी ब्लॉक सचिव, साजिद तेली ब्लॉक सचिव, श्रीमती ख़ातूना ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य , सेहरून्निसा ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, महजबी, सदस्य, अताउल अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।
आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने ग्राम गुजराहना में मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
साक्षात्कार: कौशर अली (Yes 24 News)
क्या है वक्फ बोर्ड और क्यों जरूरी है संशोधन : परवेज हनीफ, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आल इंडिया पसमांदा मुस्ल...
पसमांदा मुसलमानो की समस्याओं को लेकर प्रदेश महासचिव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
पसमांदा मुसलमानों को राजनीतिक दलों ने उनके हाल पर छोड़ दिया : परवेज़ हनीफ