झारखंड की एक महत्वपूर्ण ज़ूम बैठक आयोजित की गयी

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ – झारखंड की एक महत्वपूर्ण ज़ूम बैठक आयोजित की गयी। इसमें संगठन के विस्तार, मजबूती, वित्तीय व्यवस्था और आगामी कार्यक्रमों को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के मुख्य बिंदु:
1. झारखंड के मुख्यमंत्री और गवर्नर को राज्य में पसमांदा आयोग का गठन करने पर एक मेमोरेंडम सौपना।
2. संगठनात्मक मजबूती और वित्तीय संसाधनों को सुदृढ़ करने हेतु योजनाएं सुझाई गईं। रांची स्तिथ कार्यालय में अगली बैठक में इन प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
3. प्रदेश अध्यक्ष अबू सईद अंसारी और प्रदेश पदाधिकारियो के साथ खूंटी, लोहरदग्गा, हजारीबाग, सिमडेगा, बोकारो,……. जैसे जिलो का आने वाले दिनों में दौरा और इन जिलो में उपायुक्त को मेमोरेंडम सोपने पर जोर।
4. संगठन को जिला से लेकर मोहल्ले और गांव तक पहुचने का संकल्प। सड़क और चौराहों पर पसमांदा महाज़ का बैनर के माध्यम से प्रचार और प्रसार।
5. ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ द्वारा तैयार किए गए पर्चों को मस्जिदों तथा जुलूस में प्रदेश के जिला अध्यक्षों और कार्यालय सचिव क माध्यम से वितरण हेतु चर्चा।

👥 बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:
1. प्रोफेसर Md. यूनुस – C.E.O – A.I.P.M.M.
2. कमरुद्दीन अंसारी – रास्ट्रीय महासचिव
3. इंजिनियर शफकत अली अंसारी – प्रदेश प्रभारी
4. अबू सईद अंसारी – प्रदेश अध्यक्ष
5. इसराइल अंसारी – प्रदेश प्रधान महासचिव
6. एहसान अंसारी – प्रदेश महासचिव
7. A. K. सुलतान – प्रदेश महासचिव
8. जावेद इकबाल – जिला अध्यक्ष, पूर्वी सिंघ्भुम
9. इदरिस अंसारी – जिला अध्यक्ष – हजारीबाग
10. मनव्वर अंसारी – जिला अध्यक्ष – लोहरदग्गा

यह बैठक संगठन के भविष्य की दिशा, ज़मीनी मजबूती, वित्तीय अनुशासन और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु बेहद महत्वपूर्ण सिद्ध हुई।