नालंदा। गिरियक नगर पंचायत, जिला नालंदा (बिहार) में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य झंडा रोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ बिहार के प्रदेश सचिव हाजी मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने तिरंगा झंडा फहराया। कार्यक्रम में पसमांदा समाज के विभिन्न लोगों और समाजसेवियों ने भाग लिया और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया।
हाजी मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारा संविधान लोकतंत्र, समानता और स्वतंत्रता का प्रतीक है। हमें इसका सम्मान करते हुए समाज में व्याप्त असमानताओं को समाप्त करने और हर वर्ग को समान अवसर देने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने पसमांदा समाज के उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर गिरियक पंचायत के पूर्व सरपंच तबस्सुम परवीन, इक़बाल अंसारी, वकील अंसारी, फिरोज अंसारी, महमूद अंसारी, एजाज अंसारी, आजाद अंसारी, मोइन राइन, कासिम राइन, मलका खातून, उम्मे कुलसुम, उम्मे जैनब, अबूबकर अंसारी, अबू बसर अंसारी सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।
समारोह के दौरान राष्ट्रगान के बाद सभी उपस्थित लोगों ने अपने देश के प्रति अपनी वफादारी और गर्व को महसूस किया। कार्यक्रम का समापन देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए हुआ।