दिल्ली में बाबा-ए-क़ौम अब्दुल क़य्यूम अंसारी की पुण्यतिथि पर पसमांदा आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के दिल्ली कार्यालय में फ़ख़्र-ए-क़ौम की पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम
अब्दुल क़य्यूम अंसारी की पुण्यतिथि पर दिल्ली में पसमांदा हक़ों को लेकर मंथन

दिल्ली। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के दिल्ली कार्यालय में *फ़ख़-ए-क़ौम, बाबा-ए-क़ौम हज़रत अब्दुल क़य्यूम अंसारी (रह.)* की पुण्यतिथि के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके आज़ादी के आंदोलन में योगदान, पसमांदा आंदोलन और पसमांदा मुस्लिमों के संवैधानिक, राजनीतिक और सामाजिक हक़ों के लिए किए गए संघर्ष, तथा समाज के उत्थान के लिए किए गए बेमिसाल कार्यों को ताज़ा किया गया और उनके मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

इस कार्यक्रम में अब्दुल क़य्यूम अंसारी रह. के बारे में जनजागरूकता बढ़ाने हेतु एक पैंफलेट भी आए हुए लोगों में वितरित किया गया। साथ ही दिल्ली इकाई के विस्तार, संगठनात्मक मजबूती और आंदोलन को और प्रभावी तरीक़े से आगे बढ़ाने के लिए नियुक्तियाँ भी की गईं।

इस अव

सर पर *डॉ. आमिर अंसारी* को दिल्ली प्रदेश प्रभारी, *अलमास यज़दानी* को दिल्ली प्रदेश महासचिव और *डॉ. रैहान असरारी* को प्रदेश सलाहकार नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में कई लोगों ने शिरकत की जिनमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शारिक अदीब अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शारिद जमाल अंसारी, प्रदेश सलाहकार डॉ. रैहान असरारी, बिहार से आए हुए सैफ़ अली साहब, नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी डॉ. आमिर अंसारी, नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अलमास यज़दानी, पसमांदा डेमोक्रेसी यूट्यूब चैनल के संस्थापक अब्दुल्ला मंसूर, अबू होमैद, मोहम्मद

सईद, कैफ़ी अंसारी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रो. डॉ. अकील, अलवीना असरारी, मुफ़्ती सोहैल कासमी, अनवर अंसारी, सोशल मीडिया प्रभारी आरिफ अज़ीज़, प्रदेश सलाहकार विनय भूषण, तबस्सुम आरा आदि उपस्थित रहे।