AIPMM झारखंड की प्रदेश स्तरीय ज़ूम बैठक सम्पन्न
डॉ. कय्यूम अंसारी पुण्यतिथि पर महा सम्मेलन होगा
पसमांदा उलेमा बोर्ड गठन पर सहमति
झारखंड में पसमांदा आंदोलन को नई दिशा
AIPMM ने संगठन विस्तार का रोडमैप तय किया
पसमांदा महापुरुषों को सम्मान देने का संकल्प
रिक्त जिला अध्यक्ष पद शीघ्र भरे जाएंगे
रांची। दिनांक 6 जनवरी 2026 को झारखंड में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ (AIPMM) की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय ज़ूम मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, प्रमंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान झारखंड में पसमांदा समाज से जुड़े ऐतिहासिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर गंभीर और सर्वसम्मत चर्चा की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 8 जनवरी 2026 को महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी अंसारी का शहादत दिवस पूरे झारखंड में सम्मान, गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विचार गोष्ठी, श्रद्धांजलि सभा एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इसके साथ ही बैठक में यह भी तय किया गया कि 18 जनवरी 2026 को बाब-ए-कौम, लोह पुरुष एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. अब्दुल कय्यूम अंसारी की पुण्यतिथि पर एक भव्य महा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में झारखंड विधानसभा की माननीय स्पीकर को आमंत्रित कर एक मांग-पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें डॉ. कय्यूम अंसारी के नाम पर झारखंड में स्वास्थ्य केंद्र/अस्पताल, मेडिकल या जनरल यूनिवर्सिटी अथवा अन्य सामाजिक संस्थानों की स्थापना की औपचारिक घोषणा की मांग की जाएगी।
बैठक में प्रदेश भर में पसमांदा उलेमा को संगठित करने के उद्देश्य से ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड के गठन पर भी विस्तृत चर्चा हुई और इसे शीघ्र मूर्त रूप देने पर सहमति बनी। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों में रिक्त जिला अध्यक्ष पदों को शीघ्र भरने पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश स्तरीय ज़ूम मीटिंग में प्रमुख रूप से मो. युनुस (राष्ट्रीय कार्यकारी अधिकारी – CEO), इंजीनियर शफकत अली (प्रदेश प्रभारी), अबू सईद अंसारी (प्रदेश अध्यक्ष), सीमा परवीन (महिला प्रदेश अध्यक्ष), मौलाना अब्दुल रकीब अंसारी (राष्ट्रीय प्रवक्ता, उलेमा बोर्ड सह प्रदेश उपाध्यक्ष), शमीम अख्तर (कार्यकारी अध्यक्ष), इसराइल अंसारी (प्रदेश प्रधान महासचिव), जब्बार अंसारी (प्रदेश मुख्य सलाहकार), एहसान अंसारी व ए.के. सुलतान (प्रदेश महासचिव), मो. सेराज अंसारी (संथाल परगना प्रमंडल संगठन मंत्री), मौलाना फिरोज शमीम (उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी, उलेमा बोर्ड), जावेद इकबाल (जिला अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम), फरीद अंसारी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि पसमांदा समाज के महापुरुषों की विरासत को सम्मान देना और उनके नाम पर संस्थागत विकास कराना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है। बैठक सकारात्मक माहौल में संगठन को नई दिशा और मजबूती देने के संकल्प के साथ संपन्न हुई।

