फुलवारी शरीफ, पटना। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज, बिहार के पटना और मगध प्रमंडल के प्रभारी एवं स्टेट सचिव, हाजी मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी का फुलवारी शरीफ स्थित कार्यालय पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके आगमन पर फूलों के गुलदस्ते भेंट कर इस्तेकबाल किया गया। महाज में उनकी रुचि और उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें ‘अब्दुल कैयूम अंसारी ऑनरेरी अवॉर्ड‘ से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, शब्बीर आलम, प्रदेश महासचिव, बिहार, ने नव-निर्वाचित सदस्य के रूप में उनका स्वागत किया और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने इस मौके पर अपने समाज के प्रति एकजुटता और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
हाजी मुस्तकीम का एआइपीएमएम के लोगो ने किया स्वागत
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के विकसित भारत और नई विदेश नीति के दृ...
संभल हिंसा की ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने की निंदा
पसमांदा मुस्लमान सिर्फ भाजपा को हराने के लिए न करे वोट : आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़
RSS की शताब्दी परAIPMM की बधाई: पसमांदा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत

