पटना, बिहार: ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की बिहार इकाई ने 15 अप्रैल 2025 को मौलाना आसिम बिहारी रहमतुल्लाह अलैहि के यौमे पैदाइश पर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर समाज में इत्तेहाद, जागरूकता और तरक़्क़ी के उनके संदेश को याद किया गया।
कार्यक्रम में बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नसीम अनवर अंसारी, प्रदेश महासचिव मोहम्मद निसात अख्तर अंसारी, मोहम्मद आफताब अंसारी, प्रदेश सचिव हाजी मुस्तकीम अंसारी सहित कई समाजसेवी और ज़िम्मेदार शख्सियतों ने शिरकत की।
हाज़िरीन ने मौलाना आसिम बिहारी के लिए मग़फ़िरत की दुआ की और मुल्क में अमन, इत्तेहाद व इंसाफ की कामना की। वक्ताओं ने ज़ोर देकर कहा कि पसमांदा समाज के हक़ और इंसाफ के लिए ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ को बिहार के हर कोने तक पहुंचाकर एक मज़बूत आवाज़ बनानी होगी।
कार्यक्रम का समापन दुआ और समाजी पैग़ाम के साथ हुआ।
मौलाना आसिम बिहारी रहमतुल्लाह अलैहि की याद में खिराजे अक़ीकदत
आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के कार्यालय पर झंडा फहरा कर मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस 2025: ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक पहल
पासमांदा समाज को जागरूक करने निकले सभासद अफजाल अंसारी मेनका गांधी की हार की बताई वजह
झारखंड की एक महत्वपूर्ण ज़ूम बैठक आयोजित की गयी

