ठंड में कंबल पाकर खिल उठे गरीबों के चेहरे — सामाजिक सेवा करना बेहतर इंसानियत का तकाज़ा
कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज में रविवार के दिन ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की ओर से जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड के इस मौसम में कंबल प्राप्त कर गरीब एवं बेसहारा लोगों के चेहरों पर खुशी साफ़ झलक रही थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट अभिजीत रामकृष्ण शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा—
“सामाजिक सेवा करना ही सच्ची और बेहतर इंसानियत का तकाज़ा है। जरूरत के समय लोगों के काम आना इंसानियत की असली पहचान है।”
इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि क्रांति कुमार सिंह (लोकतंत्र रक्षक सेनानी) ने भी इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण सर्दी के दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित करना अत्यंत सराहनीय कदम है, जिससे समाज में मानवीय संवेदनाएँ और मजबूत होती हैं।
यह कार्यक्रम शबनम हॉस्पिटल, कैसरगंज परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. एजाज़ अली क़ादरी (डायरेक्टर, शबनम हॉस्पिटल, कैसरगंज), नियाज़ प्रधान बारखुरद्वापुर, बदलू राम मिश्रा, मास्टर अशोक सिंह, ठाकुर बृजेश सिंह राठौड़, महाजन अली, मोहम्मद अली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश सिराज क़ादरी, ज़िला अध्यक्ष इरफान सुद्दीकी एवं अन्य आयोजकों ने यह संकल्प लिया कि पसमांदा समाज और जरूरतमंदों की सेवा का यह अविरल सिलसिला भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज की ओर से कंबल वितरण का आयोजन
प्रधानमंत्री मोदी को डोमिनिका अवॉर्ड ऑनर मिलने पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज ने दी मुबारकबाद
वक्फ बिल व जातीय जनगणना सहित कई मुद्दों पर एआइपीएमएम ने की वर्चुअल बैठक
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ को मजबूत बनाने पर दिया गया ज़ोर
ओवैसी ने पसमांदा मुस्लिम समाज को कहा "जोकर", AIPMM ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

