दिल्ली में पसमांदा सम्मान समारोह संपन्न

  • डॉ. अय्यूब राइन का भव्य सम्मान
  • पसमांदा बुद्धिजीवियों का संगम
  • दिल्ली में सफल आयोजन
  • पुस्तक “पमरिया…” का विमोचन
  • शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मान

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ (दिल्ली इकाई) द्वारा आयोजित पसमांदा बुद्धिजीवी डॉ. अय्यूब राइन जी के सम्मान में स्वागत समारोह दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति रही। सभी ने पसमांदा समाज के हक़, प्रतिनिधित्व और जागरूकता के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर डॉ. अय्यूब राइन जी को शारिक अदीब अंसारी द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. अय्यूब राइन ने पसमांदा समाज पर आधारित अपनी महत्वपूर्ण पुस्तक “पमरिया और भारत के दलित मुसलमान (खंड-2)” का विमोचन भी किया।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शारिक अदीब अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शारिद जमाल अंसारी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अब्दुल हकीम, अब्दुल्लाह मंसूर, सोशल मीडिया प्रभारी आरिफ अज़ीज़, प्रदेश महासचिव एडवोकेट जावेद अख्तर, शिफा परवीन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सामाजिक एकजुटता, संवाद और जागरूकता को नई दिशा देने का कार्य किया।