हर जिले में अध्यक्ष नियुक्ति, कमेटी गठन और सदस्यता अभियान पर जोर

झारखंड में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ का बड़ा एक्शन प्लान:

रांची/झारखंड: ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़, झारखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण ज़ूम मीटिंग दिनांक 6 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित किया गया, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कई बड़े और निर्णायक फैसले लिए गए। इस अहम बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन प्रदेश अध्यक्ष अबू सईद अंसारी ने किया।
इस बैठक में संगठन के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए, जिनमें रास्ट्रीय सलाहकार जब्बार हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष अबू सईद अंसारी, प्रदेश महासचिव अहसान अंसारी, प्रदेश महासचिव ए० के० सुल्तान, पूर्वी सिंघ्भुम जिला अध्यक्ष जावेद इक़बाल, संथाल परगना प्रभारी मौलाना अब्दुर रक़ीब रहमानी, सैफ आलम अंसारी और शारिक अहमद अंसारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मीटिंग में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि:
झारखंड के हर जिले में जिला अध्यक्ष की जल्द नियुक्ति की जाएगी. इसके तुरंत बाद जिला कमेटियों का गठन किया जाएगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन को व्यापक बनाने के लिए सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा।
इस बैठक में पलामू प्रमंडल के प्रभारी और उस प्रमंडल के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की जल्द से जल्द नियुक्ति पर चर्चा की गयी. इस मौके पर कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी इसराइल अंसारी और एहसान अंसारी को दक्षिणी छोटानागपुर के प्रभारी बनाये जाने की भी घोषणा की गयी. इस मौके पर सभी प्रमंडलों के प्रभारिओं को अपने-अपने प्रमंडल में कोऑर्डिनेशन कमेटी भी बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी.
इस मौके पर युवाओं और छात्रों को जोड़ने पर जोर, समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाने की रणनीति, डिजिटल और जमीनी स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने की योजना.
जब तक अधिक से अधिक लोग संगठन से नहीं जुड़ेंगे, तब तक पसमांदा समाज की आवाज़ मजबूत नहीं होगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मकसद सिर्फ विस्तार नहीं, बल्कि पसमांदा समाज के हक, हिस्सेदारी, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती देना है।
हर जिले में मजबूत संगठन ही समाज की असली ताकत बनेगा।
यह ज़ूम मीटिंग झारखंड में पसमांदा महाज़ के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है, जहां से संगठन को नई दिशा और गति देने का खाका तैयार किया गया।