“विधान सभा चुनावों में पसमांदा समाज की भूमिका” पर दिल्ली में बड़ी चर्चा
डॉ. मसूद आलम फ़लाही ने पसमांदा समाज और सामाजिक न्याय पर रखे विचार
पसमांदा मुद्दों पर दिल्ली में जुटे बुद्धिजीवी, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता
दिल्ली। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़, दिल्ली द्वारा आयोजित “सम्मान समारोह एवं विधान सभा चुनावों में पसमांदा समाज की भूमिका” कार्यक्रम बेहद भव्य और शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं पसमांदा समाज के लोगों ने शिरकत की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Dr. Masood Alam Falahi ने पसमांदा समाज, सामाजिक न्याय और अपनी चर्चित पुस्तक “हिंदुस्तान में जात-पात और मुसलमान” पर महत्वपूर्ण विचार रखे। इसके बाद पसमांदा मुद्दों पर सवाल-जवाब और सार्थक चर्चा भी हुई।
इस अवसर पर डॉ. मसूद आलम फ़लाही साहब एवं हाजी मोहम्मद ज़फ़र अंसारी “नेताजी” को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही हाजी मोहम्मद ज़फ़र अंसारी “नेताजी” एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी डॉ. आमिर अंसारी को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शारिक अदीब अंसारी, राष्ट्रीय सचिव हाजी मोहम्मद ज़फ़र अंसारी “नेताजी” सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. शारिद जमाल अंसारी, डॉ. रैहान असरारी, नफ़ीस मंसूरी, एडवोकेट जावेद अख्तर, अब्दुल्लाह मस्नूर, विनय भूषण, राशिद मंसूरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में नाश्ते की व्यवस्था की गई तथा डॉ. रैहान असरारी ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

