लखनऊ चिंतन कार्यशाला के लिए जनसंपर्क तेज

आगामी 13 जून को लखनऊ में आयोजित होने वाली “पसमांदा चिंतन कार्यशाला” को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए ऑल इंडिया पसमांदा महाज़ के जांबाज़ कार्यकर्ता पूरे देश में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
इसी क्रम में इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता मौलाना अब्दुर रकीब रहमानी ने झारखंड के जामताड़ा में उलेमा-ए-किराम एवं सामाजिक नेतृत्व से मुलाक़ात कर कार्यशाला के उद्देश्यों, पसमांदा समाज की चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
पसमांदा नेतृत्व के साथ हुई यह मुलाक़ात बेहद सकारात्मक, उत्साहवर्धक और ऊर्जा से भरपूर रही। बैठक में पसमांदा उलेमा बोर्ड की टीम को कार्यशाला में बढ़-चढ़कर भाग लेने, समाज की आवाज़ बुलंद करने और पसमांदा एकता को मज़बूत करने के लिए प्रेरित किया गया।
उलेमा-ए-किराम का यह जोश, यह जागरूकता और यह एकजुटता निश्चित रूप से लखनऊ में बदलाव की नई इबारत लिखेगी।
अब वक्त है — अपनी पहचान, अपने अधिकार और अपने भविष्य की लड़ाई को मज़बूती से आगे बढ़ाने का!