दिल्ली में आज ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ एवं उलेमा बोर्ड की संयुक्त बैठक संपन्न

  • संयुक्त बैठक में संगठन विस्तार पर महत्वपूर्ण मंथन
  • डॉ. आमिर अंसारी बने दिल्ली प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
  • मुफ्ती सोहैल अहमद कासमी बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
  • नए पदाधिकारियों का सम्मान एवं नियुक्ति-पत्र वितरण
  • पसमांदा समाज को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

आज ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़, दिल्ली प्रदेश कार्यालय में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़, दिल्ली इकाई एवं ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, संगठन को अधिक मज़बूत एवं सक्रिय बनाने, विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा पसमांदा समाज और उलेमा से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में डॉ. आमिर अंसारी को ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़, दिल्ली प्रदेश का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा उन्हें नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया। वहीं मुफ्ती सोहैल अहमद कासमी को ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर नियुक्ति-पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

बैठक में नाज़िया इलाही द्वारा हज़रत पैग़म्बर मुहम्मद ﷺ के संबंध में की गई अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की गई तथा सरकार से मांग की गई कि उनके विरुद्ध शीघ्र कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुहम्मद यूनुस (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), कलीम अंसारी (राष्ट्रीय महासचिव), समीन अंसारी (प्रदेश सलाहकार, दिल्ली), डॉ. आमिर अंसारी (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, दिल्ली), मुफ्ती सोहैल अहमद कासमी (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड), मौलाना अब्दुर रक़ीब रहमानी (राष्ट्रीय प्रवक्ता, ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड), आरिफ अज़ीज़ (प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, दिल्ली) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ समाप्त हुई।