पसमांदा समाज कानून-व्यवस्था और प्रशासन के साथ खड़ा है: अफजल अंसारी
सुल्तानपुर। जनपद सुल्तानपुर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल जी का ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज (AIPMM) की ओर से जिला अध्यक्ष श्री जब्बार अहमद जी के नेतृत्व में बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक
को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संगठन की ओर से पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया गया कि पसमांदा समाज कानून-व्यवस्था और प्रशासन के साथ खड़ा है। साथ ही पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया गया कि जनपद में किसी भी पसमांदा मुस्लिम भाई के साथ किसी भी प्रकार की नाइंसाफी या भेदभाव न हो तथा सभी नागरिकों को समान रूप से न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
संगठन के प्रदेश प्रभारी श्री अफजल अंसारी जी ने पुलिस अधीक्षक को संबोधित करते हुए कहा कि ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज देश के 12 राज्यों में पसमांदा मुसलमानों के सामाजिक उत्थान, सामाजिक बराबरी, न्याय, शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम पसमांदा समाज तक पहुंचाना भी है।
उन्होंने कहा कि संगठन को उम्मीद है कि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल जी अपनी कार्यप्रणाली से जनपद सुल्तानपुर में अमन-चैैन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक का भी बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मध्य जोन अध्यक्ष श्री जलील अहमद, अयोध्या मण्डल अध्यक्ष श्री गफ्फार घोसी, जिला महासचिव श्री साबिर
एडवोकेट, जिला महासचिव श्री सलीम सलमानी, जिला उपाध्यक्ष श्री खालिक मंसूरी, जिला सचिव श्री कमाल अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी श्री सब्बू, श्री बब्बन सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

