किशनगंज, 22 फरवरी 2025 – ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जनाब तारिक अनवर ने आज किशनगंज जिले का दौरा किया। इस दौरे के दौरान संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में किशनगंज जिले में संगठन के विस्तार को लेकर गहन चर्चा हुई। इस दौरान शमीम अख्तर अंसारी का नाम बतौर जिला अध्यक्ष प्रस्तावित किया गया, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। इस अहम बैठक में मो. मुन्ना, सफीक आलम, तौकीर रज़ा, नेयाज अहमद, प्रदेश अध्यक्ष तारिक अनवर और कैफ अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बैठक में संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं को अधिक सक्रिय भूमिका देने और समाज के हर वर्ग तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष तारिक अनवर ने संगठन के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पसमांदा समाज के हक और हक़ूक़ के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने किशनगंज जिले में संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समर्पित भावना से काम करने का आह्वान किया।बैठक के अंत में आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष तारिक अनवर का किशनगंज दौरा, संगठन विस्तार पर हुई अहम बैठक
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने कुवैत के अमीर और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को दी बधा...
2024 लोकसभा चुनाव और पसमांदा मुसलमान
झारखंड के वीर शहीद बुधु भगत, जिन्होंने तीर-धनुष व कुल्हाड़ी से अंग्रेजों की बंदूक का किया सामना
शेख भिखारी: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने ‘डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स’ के खिलाफ़ आन्दोलन किया!