गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री सलीम गरासिया ने ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को जूनागढ़ महानगरपालिका के वार्ड संख्या-3 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री अकमलभाई इब्राहिमभाई कुरेशी की विजय की सूचना दी।
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ श्री अकमलभाई इब्राहिमभाई कुरेशी को इस उल्लेखनीय विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है तथा विश्वास व्यक्त करता है कि वे जनसेवा, क्षेत्रीय विकास एवं जनता के विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरे उतरेंगे।
महाज़ इस अवसर पर देश की सभी राजनीतिक पार्टियों से आग्रह करता है कि वे लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय एवं पंचायत सहित प्रत्येक चुनाव में पसमांदा मुसलमानों को उनकी जनसंख्या और सामाजिक भागीदारी के अनुरूप सम्मानजनक राजनीतिक प्रतिनिधित्व एवं टिकट प्रदान करें। लोकतंत्र की वास्तविक मजबूती तभी संभव है, जब समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और न्यायपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो।

