रांची। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज, झारखंड इकाई ने झारखंड के मंत्रियों, डॉक्टर इरफान अंसारी और श्री हाफिजुल हसन साहब से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अबू शहीद अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष तैयब राय उर्फ कादरी, रांची महानगर अध्यक्ष सैफ अलम, और राशिद अयाज ने किया। इस मुलाकात के दौरान संगठन ने पसमांदा समाज के उत्थान और संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने दोनों मंत्रियों को झारखंड में जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले स्वागत एवं अभिनंदन समारोह के लिए आमंत्रित किया। मंत्रियों ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वे कार्यक्रम में अवश्य शिरकत करेंगे।
यह कार्यक्रम झारखंड में पसमांदा समाज के प्रति जागरूकता और एकजुटता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी और कार्यक्रम का स्थान शीघ्र ही घोषित किया जाएगा।
सभी पदाधिकारियों और पसमांदा समाज के लोगों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होने की अपील की जाती है।
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की ज़ूम मीटिंग में तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
पटना के जिला अध्यक्ष सफ़ी आलम ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शारिक अदीब से दिल्ली कर्यालय पर की मुल...
सीतामढ़ी में पसमांदा महाज़ के तत्वावधान में गरीब बच्चों को बांटे गए कपड़े
आल इंडिया पसमांदा मूसली महाज़ के प्रतिनिधि मंडल ने पावर पॉइंट द्वारा जे0पी0सी० में रखे अपने सुझाव

