रांची। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज, झारखंड इकाई ने झारखंड के मंत्रियों, डॉक्टर इरफान अंसारी और श्री हाफिजुल हसन साहब से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अबू शहीद अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष तैयब राय उर्फ कादरी, रांची महानगर अध्यक्ष सैफ अलम, और राशिद अयाज ने किया। इस मुलाकात के दौरान संगठन ने पसमांदा समाज के उत्थान और संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने दोनों मंत्रियों को झारखंड में जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले स्वागत एवं अभिनंदन समारोह के लिए आमंत्रित किया। मंत्रियों ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वे कार्यक्रम में अवश्य शिरकत करेंगे।
यह कार्यक्रम झारखंड में पसमांदा समाज के प्रति जागरूकता और एकजुटता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी और कार्यक्रम का स्थान शीघ्र ही घोषित किया जाएगा।
सभी पदाधिकारियों और पसमांदा समाज के लोगों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होने की अपील की जाती है।
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन
दिल्ली में ई. अख्तर हुसैन व यूसुफ अंसारी का भव्य स्वागत
पसमांदा उलेमा बोर्ड गठन को लेकर ऐतिहासिक मंथन, 150 से अधिक उलेमा शामिल
झारखंड के वीर शहीद बुधु भगत, जिन्होंने तीर-धनुष व कुल्हाड़ी से अंग्रेजों की बंदूक का किया सामना
मुसलमानों में जाति प्रथा और पसमांदा विमर्श: सामाजिक परिप्रेक्ष्य और संगठनात्मक प्रयास

