
रांची। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के तत्वाधान में एक बैठक शुक्रवार को पसमांदा महाज के प्रदेश अध्यक्ष अबू शाहिद अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। साथ ही नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इनको नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
मो. दानिश रज़ा को जिला रांची उपाध्यक्ष और मो. ताहा को रांची जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर ऑल इंडिया पसमांदा महाज़ झारखण्ड के रांची जिला अध्यक्ष सैफ आलम ने कांटा टोली, रांची स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित कर मो. दानिश रज़ा और मो. ताहा को फूल माला पहना कर स्वागत किया। इसी प्रकार ऑल इंडिया पसमांदा महाज़ झारखण्ड के रांची जिला अध्यक्ष ने मो. दानिश रज़ा को जिला रांची उपाध्यक्ष और मो. ताहा जिला रांची सचिव की नियुक्ति पर हर्ष जताया।
इस अवसर पर झारखड प्रदेश अध्यक्ष अबू सईद अंसारी, रांची जिला अध्यक्ष सैफ आलम, सोशल मीडिया इंचार्ज रशीद समेत कई लोग मौजूद थे।
Related News/Video:
क्रांतिकारी अब्दुल कय्यूम अंसारी ने गांधी जी के सामने किया था पाकिस्तान बनने का विरोध
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की ज़ूम मीटिंग में तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
दिल्ली में बाबा-ए-क़ौम अब्दुल क़य्यूम अंसारी की पुण्यतिथि पर पसमांदा आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प
पसमांदा मुसलमानों की बड़ी प्रेस कांफ्रेंस हक़ अधिकार के लिए किया ये ऐलान!

