दिल्ली में ईद-नवरात्रि मिलन, एकता का संदेश

शारिक अदीब अंसारी ने संगठन मजबूती का किया आह्वान

महाज़ के कार्यक्रम में जुटे बुद्धिजीवी और समाजसेवी

दिल्ली। दिनांक 3 अप्रैल 2026 को ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़, दिल्ली कार्यालय में ईद एवं नवरात्रि मिलन समारोह का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शारिक अदीब अंसारी ने की, जिन्होंने अपने संबोधन में पसमांदा समाज के हक़, प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के मुद्दों को मजबूती से उठाया और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूनुस अंसारी एवं राष्ट्रीय प्रभारी अहमद अंसारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पसमांदा मुद्दों, उलेमा बोर्ड की भूमिका और संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने भाग लिया और आपसी सद्भाव तथा एकता का संदेश दिया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश में शांति, भाईचारे और प्रगति के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नफीस मंसूरी, प्रदेश अध्यक्ष (दक्षिण दिल्ली) आसिफ सिद्दीकी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शारिद जमाल अंसारी, प्रदेश कार्यकारी महासचिव डॉ. रैहान असरारी, प्रदेश महासचिव एडवोकेट जावेद अख्तर, प्रदेश सलाहकार सामिन अंसारी, हाजी मोहम्मद ज़फर अंसारी “नेताजी”, अब्दुल्ला मंसूर, समाजसेवी गिल जी, युवा समाजसेवी सौरभ क्रांतिकारी, सौरभ त्रिपाठी, शशिकांत कुमार एवं अकील अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।