ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की झारखंड प्रदेश स्तरीय बैठक रांची में सम्पन्न
नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
पसमांदा समाज की सभी बिरादरियों को जोड़ने की अपील
गांव-गांव और मोहल्लों तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
AIPMM झारखंड के बैंक अकाउंट और QR व्यवस्था की जानकारी साझा
पसमांदा मुसलमानों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश
आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी दिलाने पर जोर : एहसान अंसारी
महिला जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने की अपील
रिक्त जिलों में जल्द नियुक्तियां करने की रणनीति तैयार
राँची। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़, झारखण्ड की प्रदेश स्तरीय मीटिंग, प्रदेश अध्यक्ष अबु शहीद अंसारी की अध्यक्षता में रांची स्तिथ काँटा टोली के प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी, जिसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के सभी जिलों में नियुक्त किये गए सभी जिला अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दे कर सम्मानित करने, सभी नवनियुक्त जिलों के जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियो को महाज़ के आईडियोलॉजी के बारे में समझाने, जिला कमिटी का गठन करने, ज्यादा से ज्यादा सदस्यता अभियान चलाने की परिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर रास्ट्रीय सलाहकार जब्बार हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष अबू शहीद अंसारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अख्तर, प्रदेश प्रधान महासचिव इसराइल अंसारी, प्रदेश महिला अध्यक्ष सीमा परवीन, प्रदेश महासचिव एहसान अंसारी, प्रदेश महासचिव ए० के० सुलतान ने सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रास्ट्रीय सलाहकार जब्बार हुसैन ने प्रदेश में पसमांदा मुसलामानों के सभी बिरादरियो के चल रहे सभी पंचायतों को पसमांदा महाज़ से जोड़ने, प्रदेश के गाँव और मोहल्ले में महाज़ के सभी पदाधिकारियो का दौरा करने, सदस्यता अभियान में तेजी लाने और महाज़ की मीटिंग कर के संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाने के सलाह दी।
इस मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष अबू शहीद अंसारी ने सभी को AIPMM झारखंड के बैंक अकाउंट खुलने की जानकारी दी और QR के माध्यम से राशी का प्रबंध करने की बात की जिस से प्रदेश कार्यालय और संगठन में होने वाले खर्च का निर्वाह किया जा सके।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अख्तर ने पसमांदा मुसलमानों को दुसरो के पीछे चलने के बजाये पसमांदा मुसलमानों को हर छेत्र में आगे बढाने की बात की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एहसान अंसारी ने कहा कि पसमांदा मुस्लमान जनरल मुस्लिम की दरी बिछाना छोड़ कर पसमांदा मुसलमानों को हर छेत्र में आबादी के हिसाब से हिस्सादारी दिलाने की बात की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ए० के० सुल्तान ने भी झारखंड में प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करने और रिक्त जिलो के जिला अध्यक्षों की जल्द से जल्द नियुक्ति करने की बात की।
महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा परवीन ने सभी जिला अध्यक्षों और सभी पदाधिकरिओ को अपने-अपने छेत्र के मिहला जिला अध्यक्ष बनाये जाने की अपील की.
रांची जिला महानगर अध्यक्ष गुलाम जावेद ने सभी पसमांदा बिरादरियो को मिलजुलकर काम करने की बात की।
इस मीटिंग में रास्ट्रीय सलाहकार जब्बार हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष अबू शहीद अंसारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अख्तर, प्रदेश महिला अध्यक्ष सीमा परवीन, प्रदेश महासचिव एहसान अंसारी, प्रदेश महासचिव ए० के० सुलतान, साहबगंज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनवर अली, नवनियुक्त रांची जिला अध्यक्ष मो० आरिश, नवनियुक्त प्रदेश सचिव यूनुस अंसारी, नवनियुक्त रांची जिला महानगर अध्यक्ष गुलाम जावेद, रांची महिला महानगर अध्यक्ष रूबी परवीन, वरिष्ट पदाधिकारी मो० खालिक, मो० रउफ एवं अन्य ने भाग लिया।

