पसमांदा समाज के हितों पर हुआ मंथन
नई दिल्ली। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ – दिल्ली इकाई द्वारा आयोजित ई. अख्तर हुसैन (राष्ट्रीय सलाहकार, ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़) एवं यूसुफ अंसारी (राष्ट्रीय प्रवक्ता, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)) के सम्मान में आयोजित बधाई एवं स्वागत समारोह आज दिल्ली कार्यालय में गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन पर ई. अख्तर हुसैन एवं यूसुफ अंसारी का पुष्पमालाएं पहनाकर एवं गर्मजोशी से स्वागत करते हुए किया गया। इस अवसर पर पसमांदा समाज के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण, संगठन की मजबूती तथा भविष्य की कार्ययोजना पर सार्थक चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शारिक अदीब अंसारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शारिद जमाल अंसारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आमिर अंसारी, प्रदेश महासचिव एडवोकेट जावेद अख्तर, प्रदेश सलाहकार समीन अंसारी, प्रदेश कार्यकारी महासचिव डॉ. रैहान असरारी, प्रदेश सचिव एडवोकेट आसमीन अली, प्रदेश सलाहकार विनय भूषण, सोशल मीडिया प्रभारी आरिफ अज़ीज़, एडवोकेट ज़ाहिद ताज, शहनवाज़ अहमद अंसारी, पदमज पी. भूषण, रितेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नफ़ीस मंसूरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ई. अख्तर हुसैन साहब ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनहित कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग (Financial Contribution) भी प्रदान किया। दिल्ली इकाई उनकी इस सहयोग भावना के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है तथा इसे संगठन के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक मानती है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित साथियों के लिए जलपान (नाश्ते) की भी व्यवस्था की गई, जहाँ सभी ने आपसी संवाद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में समय व्यतीत किया।
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ – दिल्ली इकाई इस सफल आयोजन में सम्मिलित होने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती है तथा भविष्य में भी पसमांदा समाज के हितों के लिए इसी प्रकार संगठित होकर कार्य करने का आह्वान करती है।

