संथाल परगना में सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर
संगठन विस्तार और जिला कमेटी गठन पर चर्चा
11 मई को रांची में बैठक आयोजित करने का निर्णय
पसमांदा समाज को जोड़ने की रणनीति तैयार
महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जोर
मदरसा-मस्जिदों में प्रचार अभियान चलाने की योजना
सभी जिलों में संगठन मजबूत करने का आह्वान
जिला अध्यक्षों के सम्मान और प्रशिक्षण की तैयारी
झारखंड में संगठन विस्तार को लेकर सक्रियता तेज
राँची – दिनांक 19 अप्रैल 2026, रविवार को ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़, झारखण्ड में संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडल अस्तरीय एक ज़ूम मीटिंग का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष अबू शहीद अंसारी की अध्यक्षता में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य संथाल परगना प्रमंडल में ज्यादा से ज्यादा सदस्यता अभियान चला कर पसमांदा मुसलमानों को संगठन से जोड़ने, संगठन को और मजबूत बनाने और जिला कमिटी का गठन करने पर चर्चा किया गया.
इस अवसर पर संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो० युनुस ने झारखंड में संगठन के कार्यों की सराहना करते हुवे पसमांदा मुस्लिम महज़ को और मजबूत बनाने की बात की.
इस मौके पर रास्ट्रीय सलाहकार सह बंगाल एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी जब्बार हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष अबु शहीद अंसारी, प्रदेश महासचिव एहसान अंसारी, प्रदेश महासचिव ए० के० सुलतान एवं अन्य पदाधिकारियो की सहमती से 11 मई को रांची कार्यालय में एक मीटिंग आयोजित करवाने पर सहमती हुई जिसका मुख्य उद्देश्य संथाल परगना के 5 जिलो में नियुक्त किये गए सभी जिला अध्यक्षों को सम्मानित करने और उनको अपने-अपने जिलों में संगठन को आगे बढ़ने का प्रशिक्षण दिए जाने पर चर्चा की गयी.
इस ज़ूम मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष अबू शहीद अंसारी ने प्रदेश के सभी पदाधिकारिओं को सदस्यता अभियान चलने और रिक्त जिला अध्यक्षों को जल्द से जल्द नियुक करने पर जो जोर दिया.
इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष सीमा परवीन ने प्रदेश में सभी जिला में महिला अध्यक्षों को जल्द से जल्द नियुक्त करने की बात की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी एहसान अंसारी ने अपने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में सभी जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्त करने की बात की।
प्रदेश महासचिव ए० के० सुलतान ने संगठन को ज्यादा से ज्यादा प्रभावशाली और मजबूत बनाने के लिए पूरी टीम के साथ प्रदेश के मदरसे और मस्जिदों में भ्रमण करके संगठन का प्रचार और प्रसार करने की बात की.
पूर्वी सिंघ्भुम जिला अध्यक्ष जावेद इकबाल ने भी अपने जिला पूर्वी सिंहभूम में आने वाले दिनों में सदस्यता अभियान चलने और पसमांद मुसलमानों की मीटिंग करवाने पर जोर दिया.
इस ज़ूम मीटिंग में रास्ट्रीय कार्यकारी अधिकारी मो० युनुस, रास्ट्रीय सलाहकार और बंगाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी जब्बार हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष अबू शहीद अंसारी, प्रदेश महिला अध्यक्ष सीमा परवीन, प्रदेश महासचिव एहसान अंसारी, प्रदेश महासचिव ए० के० सुलतान, पूर्वी सिंघ्भुम जिला अध्यक्ष जावेद इकबाल, साहेबगंज जिला अध्यक्ष अनवर अली, गोड्डा जिला अध्यक्ष बाबर अली, देवघर जिला अध्यक्ष फरीद अंसारी एवं दुमका जिला अध्यक्ष इकबाल हुसैन ने भाग लिया.

