नई दिल्ली। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय सलाहकार ई. अख्तर हुसैन के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर आज़ाद से उनके नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के आगमन पर श्री चन्द्रशेखर आज़ाद तथा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता युसुफ अंसारी ने सभी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
लगभग 90 मिनट तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक में पसमांदा समाज की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर एवं विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सामाजिक न्याय, पसमांदा समाज की राजनीतिक भागीदारी तथा भविष्य की रणनीति पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सामाजिक सरोकारों और पसमांदा समाज के अधिकारों को लेकर सार्थक संवाद हुआ।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य: ई. अख्तर हुसैन — राष्ट्रीय सलाहकार, ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज, वरिष्ठ पत्रकार राहत मुश्ताक रईन, वरिष्ठ अधिवक्ता शाहिद अतहर अंसारी, सज्जाद हुसैन अंसारी, हाजी मोहम्मद ज़फ़र अंसारी, डॉ. शारिद जमील अंसारी, रेहान अंसारी, मोहसिन अंसारी, माजिद हुसैन खान, श्री विनय भूषण — पसमांदा बुद्धिजीवी बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पसमांदा समाज के उत्थान, समान भागीदारी तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर भविष्य में भी निरंतर संवाद और सहयोग बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

