लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज लखनऊ स्थित ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मारूफ अली, राष्ट्रीय सलाहकार एवं पसमांदा एक्टिविस्ट डॉ. फैयाज अहमद फैजी, प्रदेश प्रभारी अफजल अंसारी, जिला उपाध्यक्ष हबीब उर रहमान, कार्यालय सचिव एहतेशाम, केयरटेकर शकील लेड़ी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों को समान अवसर, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की तरक्की, शांति, भाईचारे और सामाजिक एकता की कामना की। साथ ही पसमांदा समाज सहित समाज के सभी वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
https://youtu.be/VxljlAklNo4?si=Cbw–HRS3RVBGEio

