संथाल परगना के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को 11 मई को मिलेगा नियुक्ति पत्र
रांची में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक को सफल बनाने पर हुई चर्चा
झारखंड में सदस्यता अभियान तेज करने पर महाज़ पदाधिकारियों ने दिया जोर
AIPMM झारखंड का बैंक अकाउंट खुला, QR के माध्यम से होगा सहयोग
संगठन विस्तार और रिक्त जिलों में जल्द नियुक्ति पर बनी रणनीति
पसमांदा मुसलमानों को जोड़ने के लिए झारखंड में चलेगा व्यापक अभियान
अबू शहीद अंसारी की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण ज़ूम बैठक
11 मई की रांची बैठक में संथाल परगना के जिला अध्यक्ष होंगे सम्मानित
राँची – दिनांक 8 मई 2026, शुक्रवार को ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़, झारखण्ड की प्रदेश स्तरीय ज़ूम मीटिंग, प्रदेश अध्यक्ष अबु शहीद अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के संथाल परगना प्रमंडल में नियुक्त किये गए सभी जिला अध्यक्षों को 11 मई 2026, सोमवार को रांची स्तिथ कार्यालय में होने वाली प्रदेश अस्तरीय मीटिंग में आमंत्रित कर करके नियुक्ति पत्र दे कर सम्मानित करने, संथाल परगना प्रमंडल के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों को महाज़ के आईडियोलॉजी के बारे में समझाने, जिला कमिटी का गठन करने, संथाल परगना में ज्यादा से ज्यादा सदस्यता अभियान चलाने की जानकारी देने और 11 मई की मीटिंग को सफल बनाने पर चर्चा की गयी।
इस अवसर पर रास्ट्रीय सलाहकार और बंगाल-छत्तीसगढ़ प्रभारी जब्बार हुसैन ने 11 मई को होने वाले मीटिंग में आने वाले खर्चे का प्रबंध करने पर सुझाव दिए.
इस ज़ूम मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष अबू शहीद अंसारी ने सभी को AIPMM झारखंड के बैंक अकाउंट खुलने की जानकारी दी और QR के माध्यम से राशी का प्रबंध करने की बात की जिस से प्रदेश कार्यालय और संगठन में होने वाले खर्च का निर्वाह किया जा सके.
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अख्तर ने 11 मई की मीटिंग में होने वाले खर्च को सभी पदाधिकारियो के माध्यम से निर्वाह करने की बात की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एहसान अंसारी ने प्रदेश में जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलने बात की और संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ए० के० सुल्तान ने भी झारखंड में प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करने और रिक्त जिलो के जिला अध्यक्षों की जल्द से जल्द नियुक्ति करने की बात की।
पूर्वी सिंघ्भुम जिला अध्यक्ष जावेद इकबाल ने भी अपने जिला में आने वाले दिनों में सदस्यता अभियान चलने और पसमांद मुसलमानों की मीटिंग करवाने पर जोर दिया।
इस ज़ूम मीटिंग में रास्ट्रीय सलाहकार और बंगाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी जब्बार हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष अबू शहीद अंसारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमीम अख्तर, प्रदेश महिला अध्यक्ष सीमा परवीन, प्रदेश प्रदेश महासचिव एहसान अंसारी, प्रदेश महासचिव ए० के० सुलतान, पूर्वी सिंघ्भुम जिला अध्यक्ष जावेद इकबाल, साहबगंज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनवर अली ने भाग लिया.

