ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की मासिक बैठक का आयोजन 21 अगस्त 2026 को रामपुर स्थित जिला अध्यक्ष नबी बख्श अंसारी jee के आवास पर किया गया। बैठक में पसमांदा समाज की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत करने और राजनीति में उसकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पसमांदा समाज के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ-साथ राजनीतिक भागीदारी भी बेहद जरूरी है। समाज के लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने अधिकारों एवं मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए। इस दिशा में संगठनात्मक स्तर पर जागरूकता और एकजुटता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय एवं राज्य हज समिति, उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय सदस्य ऐजाज अहमद उर्फ शाहीन अंसारी रहे। उन्होंने पसमांदा समाज के लोगों से राजनीति में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और अधिकारों की मजबूती के लिए राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष नबी बख्श अंसारी ने किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और पसमांदा समाज के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में मुर्तजा अली अल्बी, नदीम अंसारी, इसरार अंसारी, रियासत मंसूरी, इस्माईल धोबी, शफीक अहमद, अकबर मंसूरी, लड्डन शाह, नूर आलम अंसारी, जुल्फेकार अंसारी, शावेज आलम अंसारी, जाफर अंसारी, मोहम्मद सईद अंसारी, मोहम्मद जहूर अंसारी, रईस अहमद अंसारी, मेहंदी अंसारी, दुन्नी शाह सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में पसमांदा समाज की सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए संगठनात्मक प्रयासों को और तेज करने का संकल्प लिया गया।

