
रांची। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के तत्वाधान में एक बैठक शुक्रवार को पसमांदा महाज के प्रदेश अध्यक्ष अबू शाहिद अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। साथ ही नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इनको नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
मो. दानिश रज़ा को जिला रांची उपाध्यक्ष और मो. ताहा को रांची जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर ऑल इंडिया पसमांदा महाज़ झारखण्ड के रांची जिला अध्यक्ष सैफ आलम ने कांटा टोली, रांची स्थित कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित कर मो. दानिश रज़ा और मो. ताहा को फूल माला पहना कर स्वागत किया। इसी प्रकार ऑल इंडिया पसमांदा महाज़ झारखण्ड के रांची जिला अध्यक्ष ने मो. दानिश रज़ा को जिला रांची उपाध्यक्ष और मो. ताहा जिला रांची सचिव की नियुक्ति पर हर्ष जताया।
इस अवसर पर झारखड प्रदेश अध्यक्ष अबू सईद अंसारी, रांची जिला अध्यक्ष सैफ आलम, सोशल मीडिया इंचार्ज रशीद समेत कई लोग मौजूद थे।
Related News/Video:
आजादी की जंग के युवा सिपाही थे बाबा ए कौम स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कय्यूम अंसारी
मेरठ शहर क़ाज़ी विवाद: ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने की निंदा
वक़्फ़ संशोधन क़ानून और मौलाना साद का बयान: पसमांदा समाज की संवैधानिक चेतना का विश्लेषण
आखिर कहां जायें पसमांदा मुसलमान: राष्ट्रीय दलों के बाद क्षेत्रीय दल ने भी मुसलमानों को ठुकराया, झारख...