अलीगढ़ में पसमांदा मुस्लिम महाज़ के विस्तार पर मंथन

अलीगढ़ में जल्द बनेगी नई जिला व महानगर कार्यकारिणी

दिनांक 02 अगस्त 2026 को ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मुहम्मद यूनुस के केंद्रीय आवास, सर सैयद नगर, अलीगढ़ में संगठन के विस्तार एवं अलीगढ़ जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अलीगढ़ के प्रमुख पसमांदा सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर श्री साजिद, आर.वी.एस. लॉक के निदेशक श्री नावेद, श्री मसूद जावेद, श्री मेहंदी अंसारी सहित अन्य गणमान्य साथियों ने संगठन के पदाधिकारियों से भेंट कर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
बैठक में विशेष रूप से ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की अलीगढ़ जिला एवं महानगर इकाई को सक्रिय करने, सदस्यता अभियान को गति देने, संगठन के विस्तार तथा एक सशक्त एवं सक्रिय कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सभी साथियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि पसमांदा समाज के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही अलीगढ़ की नई जिला एवं महानगर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही युवाओं, महिलाओं, शिक्षकों, उलेमा, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाने के लिए समय-समय पर जनजागरण कार्यक्रम, संगोष्ठियाँ एवं बैठकें आयोजित की जाएँगी।
बैठक का समापन संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी साथियों ने ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की विचारधारा, संविधान एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने तथा अलीगढ़ इकाई को प्रदेश की अग्रणी एवं सक्रिय इकाइयों में स्थापित करने का संकल्प लिया।